सीहोर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले विनोद जोशी 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विनोद जोशी ने 8 जुलाई 1985 को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। इसके बाद 20 अगस्त 2014 को रायसेन में कार्यभारित कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए। लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विदाई समारोह में कार्यपालन यंत्री एलजी सिंह, सहायक यंत्री सीहोर एनआर आहिरवार, पीएच ठाकुर भैरूंदा सहित मयूरेश मालवीय, सिद्धनाथ मालवीय, अजय वर्मा, आरएन खरे, दिनेश पाल, नरेंद्र कुमार, शिवांग ओझा, अभिषेक, महेंद्र सेन, गणेश सोनी, शिव शर्मा, बृजमोहन सिसोदिया, अर्जुन पटेल, कैलाश विश्वकर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनोद जोशी को फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की और सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने विनोद जोशी के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान माहौल आत्मीय एवं भावुक रहा।

0 Comments