केवल नागर धाकड़ ही नहीं धरणीधर है सबके भगवान/विधायक राय विधायक राय ने नागर धाकड़ युवा संगठन द्वारा निकाली गई बाइक रैली पर बरसाए फुल


सीहोर। विधायक सुदेश राय ने बुधवार को नागर धाकड़ युवा संगठन के तत्वावधान में आराध्य देव भगवान बलराम जन्मोत्सव उपलक्ष में निकाली गई बाइक रैली पर फूल बरसाए।

 विधायक सुदेश राय ने नागर धाकड़ युवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नागर, संगठन अध्यक्ष विनोद नागर, गब्बर पटेल, जितेंद्र नागर, मुकेश नागर कमलेश नागर,गोलू नागर को माला पहनाई और समाज जनों को भगवान धरणीधर जयंती की बधाई शुभकामनाएं दी।


नागर धाकड़ युवा संगठन के द्वारा भोपाल नाका स्थित पीजी कॉलेज मैदान से भव्य विशाल बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में भगवा ध्वज और तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। बाइक रैली में शामिल भगवान धरणीधर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 


बाइक रैली पीजी कॉलेज मैदान से इंग्लिश पुरा रोड, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, बड़ा बाजार, लिसा टॉकीज चौराहा तहसील चौराहा से होकर मनकामेश्वर महादेव मंदिर से बाल विहार मैदान मैं पहुंची यहां पर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय,नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के समाज जन नागर धाकड़ युवा संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments