सीहोर। श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑ$फ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस, सीहोर में हेडलबर्ग सीमेंट (माईसेम सीमेंट) कंपनी द्वारा सीहोर के प्रतिष्ठित ठेकेदारों के लिए तकनीकी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कंस्ट्रक्शन से संबंधित नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मकान को मजबूत और भूकंपरोधी कैसे बनाएं के बारे में जानकारी दी गई। और सीमेंट का उपयोग कंस्ट्रक्शन मटेरियल के साथ में कैसे किया जाए, ताकि मकान और अधिक मजबूत और टिकाऊ बने के बारे में बताया गया। और साथ ही सभी ठेकेदार बांधों को इस टेक्निकल सेमिनार का सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के मध्यप्रदेश के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड निलेश टेक्निकल हेड देवेंद्र अवस्थी और सीहोर जिले के तकनीकी अधिकारी नरेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सत्य साईं कॉलेज के कुल सचिव डॉक्टर राजेश शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और, सिविल डिपार्टमेंट के हेड डॉ विकास पाटीदार और प्रोफेसर रोशनी राम उपस्थित रहे।

0 Comments