एनएसयूआई ने की कॉलेज के प्राचार्य को निलंबित करने की मांग बाबा साहेब का किया था प्राचार्य ने अपमान एनएसयूआई ने किया कॉलेज में विरोध प्रदर्शन


सीहोर। एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य को उच्च शिक्षा विभाग से तत्काल निलंबित करने की मांग की है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई का कहना है कि पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है।

 कॉलेज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर एनएसयूआई पहले भी विरोध दर्ज कर चुकी है।

 कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई है

 कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य को निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि बाबा साहेब के सम्मान से जुड़े मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़, यश यादव, प्रमोद वर्मा, अनुभव सेन, नैन्सी, ईशा, प्रशान्त मालवीय, दिव्यांश मालवीय, विष्णु मालवीय, रुद्र वर्मा, रवि सेन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments