सीहोर, 29 सितम्बर 2026 भैरूंदा जनपद पंचायत के वार्ड -16 के सदस्य पद के लिए हुए आज मतदान में 12 मतदान केंद्रों पर कुल 3973 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 2286 पुरुष मतदाता है तथा 1687 महिला मतदाता शामिल है। मतदान समाप्ति के उपरान्त 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इन सभी 12 मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 6074 है जिसमें से 3973 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान केंद्र नंदगांव-151 में 307, मतदान केंद्र नंदगांव-152 में 431, मतदान केन्द्र सोयत-153 में 414, मतदान केन्द्र सोयत-154 में 249, मतदान केन्द्र सोयत-155 में 343, मतदान केन्द्र बोरघाटी-156 में 239, मतदान केन्द्र बोरघाटी-157 में 451, मतदान केन्द्र आगरा-158 में 383, मतदान केन्द्र आगरा-159 में 145, मतदान केन्द्र आगरा-160 में 394, मतदान केंद्र सतराना-252 में 324 तथा मतदान केन्द्र सतराना-253 में 293 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत के वार्ड-16 से जनपद सदस्य के लिए 3 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। श्रीमती अंजली यादव/ सुनिल यादव, मनीषा तथा सागर बाई ने चुनाव मैदान में थे।
0 Comments