सीहोर l श्री रुणिचा धाम इछावर के सानिध्य में पितृ पक्ष में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तक सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है l आयोजन की जानकारी देते हुए पंडित हिमांशु त्रिवेदी ने बताया कि गुरुदेव पंडित आनंद मोहन शुक्ला के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन 27 सितंबर रविवार से प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक शर्मा परिवार क्वालिटी होम्स, बीमा कुंज कोलार रोड में किया जाएगा l प्रथम दिवस ढोल नगाड़े के साथ कलश यात्रा प्रारंभ होगी l शर्मा परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करें l
.jpeg)
0 Comments