उत्तराखण्ड की देवभूमि में कल्याणकारी ज्योतिष सूत्रों का महामंथन संपन्न


सीहोर। माँ नैनादेवी की गोद और उत्तराखण्ड की देवभूमि, नीम करोली बाबा की तपस्थली में जया एकादशी, बछ बारस एवं शिव चतुर्दशी के पावन अवसर पर ज्योतिष के कल्याणकारी सूत्रों पर विशेष महामंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालपुरुष की कुण्डली में सुख भाव में निर्मित गजकेसरी योग तथा ज्योतिषीय विषयों पर तीन दिवसीय यह विशेष आयोजन 7, 8 एवं 9 सितम्बर को गोल्ज्यू देवता से रक्षित एक्सेल रिसोर्ट में संपन्न हुआ।

           कार्यक्रम में मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति, फ्यूचर पॉइण्ट के संपादक एवं कुण्डली सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले डॉ. अरुण बंशल का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं, कल्याणकारी ज्योतिष सूत्रों तथा उनके व्यावहारिक महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।

           आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विक्रम सिसोदिया, रमेश झवर, रामभवन तिवारी, मोहम्मद आजम, सतीश सोनी, गोपाल सोनी, हरि सोनी, राजपूत सा., पंकज सोनी, पप्पू सोनी, शरद चौरसिया, प्रहलाद सिंह, अनिल सोनी, मयंक सोनी, दुर्गेश वर्मा सहित एम.पी.ई.बी. परिवार, सोनी परिवार एवं अन्य मित्रगणों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।


Post a Comment

0 Comments