जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर दी गई स्वास्थ्य सेवाएं


सीहोर, 18 सितम्बर 2026    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच की गई। अभियान के अंतर्गत 0 से 1 वर्ष आयु के 689 बच्चों का टीकाकरण किया गया, जबकि 1 वर्ष से अधिक आयु के 285 बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया। इसके साथ ही 89 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments