सीहोर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा कोमल नागर को सीहोर जिला अध्यक्ष एवं संजीव बौद्ध को विदिशा लोकसभा प्रभारी मनोनीत किए जाने पर उनके शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पहारों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
स्वागत के पश्चात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल नागर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी मेहनत, सक्रियता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठनात्मक रूप से सक्रियता बढ़ाई जाएगी तथा पार्टी के संगठन का विस्तार करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भोरसिंह दूधवाल, रामदीन बरखने, गणेश पवार, गोरखनाथ, कपिल खोजा (जाट), गौतम सैनी, राजवीर जाट, गब्बर पंवार, चिंटु गौर, भानु चौहान, हेमंत जाट, आशीष मेहरा, अंकित विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र सैनी, अर्जुन प्रजापति, निर्मल जाट, राजू, अक्षय पंवार, जीवन पाटिल, भीम जाट, गोलू यादव, रामकृष्ण पंवार, मनोहर बकोरिया, राजेश बडऩेरे, दिलीप मेहरा, बिहारी नाथ, ठाकुर जाट, बटन नाथ, निलेश, गब्बर नाथ, अखिलेश नागरे, इमरतलाल उईके, लखनलाल नागर, राजवीर जाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

0 Comments