लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ सम्मान समारोह समाजसेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने किया आरती और दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ


सीहोर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ससम्मानीय पत्रकारों का मंगलवार की शाम आवासीय खेलकूद संस्थान मल्टीपरपज हॉल में शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर पुष्प मालाए पहनाकर आत्मीयता से सम्मान कर अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच गौरान्वित हो गया। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में प्रशिक्षण ले रही माता बहने बालिकाओं ने शुभ अवसर पर अपनी सामूहिक नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया। 


सम्मान समारोह का शुभारंभ माता आदिशक्ति दुर्गा भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय द्वारा किया गया। शहर के पत्रकारों ने जहां शिरकत कर क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई वही पत्रकारों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच क्रिसेंट गरबा महोत्सव में शहर सहित आसपास की ग्रामीण अंचल की दो हजार से अधिक बालिकाओं माता बहनों को दिए जा रहे निशुल्क गरबा प्रशिक्षण की सम्मानीय पत्रकारों के द्वारा हृदय से प्रशंसा की गई।


सम्मान समारोह के दौरान विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा ने कहा कि राय परिवार के द्वारा आयोजित सभी जनहितैषी धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों कार्यक्रमों में पत्रकार साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग हमेशा मिलता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बिना सहयोग के कोई भी कार्यक्रम संपूर्ण नहीं होता है। पत्रकार हमारा मार्गदर्शन करते हैं । आज हम सम्मानीय पत्रकारों का सम्मान कर गौरांवित हो रहे हैं हमारा सौभाग्य है कि क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण में पत्रकार सम्मिलित हुए हैं और उन्होंने बालिकाओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। पत्रकारों की सम्मानीय उपस्थित हमारे लिए प्रेरणा एवं सौभाग्य का विषय हैं।



उल्लेखनीय है कि अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण मैं प्रतिदिन अलग-अलग 1 घंटे के बैच में बालिकाओं गरबा की राजस्थानी गुजराती विधा प्रशिक्षकों के द्वारा सिखाई जा रही है। रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर सहित पूरे जिले में लोकप्रिय हो गया है शहर के बाहर से भी गरबा सीखने के लिए आ रही है। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण पूर्ण रूप से निशुल्क बालिकाओं को प्रशिक्षण दे रहा है प्रतिदिन लगातार संख्या बढ़ रही है। आगामी 13 अक्टूबर को फाइनल कार्यक्रम रखा गया है। आगामी 14 15 16 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जएगा। प्रतिभागियों को बाइक लैपटॉप मोबाइल सहित अन्य उपहार प्रदान किए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments