खिलौना क्लस्टर बुधनी में शेड एवं भूखण्ड आवंटन प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित


सीहोर, 29 सितम्बर 2026    उद्योग आयुक्त के निर्देशानुसार बुधनी के शाहगंज में औद्योगिक क्षेत्र खिलौना क्लस्टर बुधनी में शेड एवं भूखण्ड आवंटन प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव ने की। कार्यशाला में खिलौना क्लस्टर में उपलब्ध शेड एवं भूखण्ड तथा उनके आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं शिल्पकारों को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने क्लस्टर में उपलब्ध सुविधाओं तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की।

      कार्यशाला के बाद जनप्रतिनिधियों एवं हस्तशिल्पकारों को औद्योगिक क्षेत्र खिलौना क्लस्टर बुधनी का स्थल भ्रमण कराया गया। इस दौरान शेड एवं भूखण्ड के संबंध में मौके पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा आवंटन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक हस्तशिल्प सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में श्री अनुराग वर्मा महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जनप्रतिनिधि, उद्योगपति एवं खिलौना शिल्पकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments