श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अखंड कीर्तन सप्ताह का आयोजन


सीहोर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कस्बा स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर, सीहोर में अखंड कीर्तन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 28 अगस्त 2026, शुक्रवार की रात्रि 12 बजे से हुआ, जिसका समापन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार की रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पश्चात किया जाएगा।

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर अखंड कीर्तन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के कीर्तन का समय दोपहर 2 बजे से तथा विभिन्न भजन मंडलियों के कीर्तन का समय रात्रि 8 बजे से निर्धारित किया गया है।

आयोजन समिति ने बताया कि अखंड कीर्तन सप्ताह के समापन के पश्चात 5 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 6 बजे हवन-शांति एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माता-बहनों, भजन मंडलियों, मानस प्रचार समितियों एवं श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्राचीन श्री राम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन, कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments