शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षक करेंगे विरोध।

राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विश्वजीत त्यागी ने बताया कि पूरे देश के शिक्षक टेट का विरोध कर रहे हैं जिस प्रकार भारत सरकार और मध्य प्रदेश की सरकार माननीय न्यायालय की आड़ में शिक्षक को मानसिक रूप से परेशान कर उसके द्वारा की गई 25 वर्ष की सेवाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए टेट की परीक्षा का आयोजन कर रही है उसके विरोध में जिले के सैकड़ो शिक्षक नई दिल्ली में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर परीक्षा से संबंधित विसंगतियां से अवगत कराया इस पर शिक्षा मंत्री द्वारा संगठन को यह विश्वास दिलाया कि जब तक विसंगतियों को दूर नहीं किया जावेगा तब तक कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जावेगी राज्य शिक्षक संघ जिले के समस्त अध्यापकों से अपील करता है कि वह टेट परीक्षा का फॉर्म किसी भी स्थिति में ना भरे और शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर टेट परीक्षा का विरोध प्रदर्शन करें अपील करने वालों में विश्वजीत त्यागी, यशवंत ठाकुर ,संजय सिंह जादौन,जागेश्वर भगत, जय सिंह ठाकुर, चंदर सिंह ठाकुर, हरदयाल आजाद, रमेश पवार ,महेंद्र सोलंकी ,जीवन सिंह ठाकुर, मनीष सरसिया, रमन तिवारी ,चंद्रशेखर वर्मा इत्यादि 


Post a Comment

0 Comments