बसपा विधानसभा बुदनी के निमोटा एवं पाचोर सेक्टर की समीक्षा बैठक आयोजित


सीहोर। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा बुदनी के अंतर्गत तहसील भैरूंदा के निमोटा एवं पाचोर सेक्टर की समीक्षा बैठक शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को विश्राम गृह भैरूंदा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा विदिशा लोकसभा प्रभारी संजीव बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा सीहोर जिला अध्यक्ष कोमल नागर उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बसपा विधानसभा बुदनी उपाध्यक्ष बलराम पैठारी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव बौद्ध ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें विदिशा लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं कोमल नागर को सीहोर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में विधानसभा बुदनी की तहसील भैरूंदा के दो सेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली गई। बैठक में सेक्टर अध्यक्ष, महासचिव तथा कुछ स्थानों पर सेक्टर सचिवों की नियुक्ति एवं संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि आगामी 28 सितंबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र के पांच अन्य सेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर बसपा सीहोर जिला अध्यक्ष कोमल नागर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जिले की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।

बैठक में जेपी मेहरा, बलराम पैठारी, विधानसभा महासचिव अर्जुन बौद्ध, विजय सरेयाम, रोशन बरखेने, आशीष गोदरे, प्रदीप राठौर, चौहान साहब, सेमलपानी, विकास सिवरा, पाचोर सेक्टर सचिव शंकर ओसले, सेक्टर अध्यक्ष हालियाखेड़ी रामोतार बिल्लोरे, सेक्टर सचिव जगदीश पैठारी, गजराज सिंह, रामदेव पैठारी, ओमप्रकाश भिलाला, संतोष कलोशिया सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments