सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार की रात वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दीपको जगमग किया गया।
भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के आह्वान पर अटल बिहारी वाजपेई चौराहा से बड़ा बाजार तक के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर दीपक जलाकर रोशनी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस और उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। शुभ अवसर पर भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में इतिहास रच रहा है मोदी है तो मुमकिन है यह साबित हो रहा है। आज पुरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुदेश राय भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, जिला प्रभारी विकास बिरानी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे प्रधानमंत्री को नमन किया।

0 Comments