सीहोर, 27 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बड़नगर से वाराणसी के लिए निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ का श्यामपुर पहुंचने पर ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर यात्रा के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, श्यामपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यात्रा के उद्देश्य और सेवा, जनसंवाद तथा जनभागीदारी के संदेश के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण और सेवा के कार्यों से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को समाजहित में सक्रिय भागीदारी निभाने और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी की ओर बढ़ रही है। यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के संकल्पों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। श्यामपुर में ग्रामीणों और युवाओं की सहभागिता ने यात्रा के स्वागत को उत्साहपूर्ण और आत्मीय बना दिया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री तनमय वर्मा, तहसीलदार श्री श्याम नन्दन चंदेले, जनपद सीईओ श्रीमती नमीता बघेल, एडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा, सरपंच श्री नवीन ताराचंद चौहान उपस्थित थे ।
.jpg)
0 Comments