आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा जब्त


सीहोर, 27 सितम्बर 2026  कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 12 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान 31 पाव देशी मदिरा, 80 लीटर कच्ची मदिरा तथा 740 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 92 हजार 290 रुपये है।


      वृत्त आष्टा, बुदनी एवं सीहोर में आबकारी टीमों द्वारा ग्रामों में दबिश देकर अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया गया। सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक तथा आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments