सीवन पुत्र टीम उतरी सीवन की गोद में कुछ ही घंटों में हजारों की तादाद में पीओपी की प्रतिमाओं के साथ पूजन सामग्री निकाल दी, गणेश विसर्जन के बाद हनुमान फाटक धाम सीहोर पर लोगों को दिलवाई सीवन स्वच्छता का प्रण
सीवन घाट पर गणेश विसर्जन पर लोगों ने गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित की और उनके साथ पूजन सामग्री कुछ ने तो सीवन पुत्र टीम द्वारा रखे गए पात्र में डाली किन्तु कुछ ने आस्था के नाम पर सामग्री को नदी ने डाल दी जिससे नदी का स्वरूप बदला,नदी अस्वच्छ लगने लगी,
इसे देखते हुए सीवन टीम आज सीवन की गोद में उतर गई और देखते ही देखते हज़ारो की तादाद में पीओपी की प्रतिमाएं साथ ही पूजन सामग्री का सामान व कचरा नदी से बाहर निकाल दिया गया जिससे फिर से नदी साफ़ एवं सुथरी दिखने लगी ।
सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने बताया कि सीवन पुत्र टीम पूरी तरह से नदियों की स्वच्छ ता के लिए समर्पित है ।
इस अभियान में आज प्रमुख रूप से राजकुमार सोनी (भूरा),हरिकक्का ठेकेदार,श्याम लाल नाविक,सचिन प्रजापत,कमल नाविक, प्रदीप चावड़ा, lलक्ष्मण सिंह चौकसे राहुल ठाकुर,सुरेश भगत,अशोक नामदेव,सचिन मालवीय,दीपक जामोलिया, छोटा सीवन पुत्र की टीम उपस्थित रही ।

0 Comments