शासकीय मॉडल स्कूल के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित


सीहोर, 03 सितम्बर 2026    शासकीय मॉडल स्कूल, सीहोर के तीन बालकों एवं एक बालिका का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी 07 से 11 सितंबर 2026 तक सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

   विद्यालय के खेल शिक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता सक्सेना ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments