युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर अहमदपुर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित विधायक प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल रिंकू ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित


सीहोर। विधायक सुदेश राय के दिशा निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अंचलों में युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर युवाओं को कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अहमदपुर मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक चरनाल रोड स्थित गायत्री गार्डन में आयोजित की गई।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करने बैठक में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल ने आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को देश के सपनों नीतियों और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। युवा संवाद कार्यक्रम में विचारों का आदान-प्रदान होगा और समस्याओं के निराकरण हर चर्चा की जाएगी। युवा संवाद कार्यक्रम में शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण रोजगार पर खुली चर्चा के साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना ही युवा संवाद कार्यक्रम का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विधायक जी की मनसा अनुसार हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में पहुंचकर युवा संवाद कार्यक्रम का प्रचार प्रचार करना है और अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम में लेकर आना है।


मंडल स्तरीय बैठक का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे श्री जायसवाल का पुष्प माला पहना कर जिला मंत्री गिरीश कुमार सोलंकी, मांगीलाल मझेडा,अहमदपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर, दोराहा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियो ने स्वागत किया। 


बैठक में प्रमुख रूप से एलम सिंह दांगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आजाद सिंह गुर्जर , जनपद उपाध्यक्ष ललता प्रसाद दांगी , मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा,हेमराज लोधी, मनोहर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष भवानी सिंह, हुकम सिंह दांगी, हेमराज मीणा सरपंच, जनपद सदस्य करण सिंह वर्मा ,आशीष मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments