शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश का अंतिम अवसर

सीहोर, 03 सितंबर 2026   शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर में अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश एवं अन्य छात्राओं के लिए सशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्राएं 14 सितंबर 2026 तक रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकती हैं।

  महाविद्यालय में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश के समय छात्राओं को अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं समग्र आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। महाविद्यालय प्रबंधन ने पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments