वार्ड 28 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी


सीहोर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 28 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, माताओं-बहनों एवं बच्चों ने सहभागिता की। प्रदेश में ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण और जनभागीदारी से जोड़ने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है। आंगन मिलन जैसे कार्यक्रमों से माताओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद बढ़ता है।

भाजपा नगर मंडल महामंत्री श्रीमती सीमा सक्सेना ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण समाज की प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने माताओं से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेश्वर खर, परियोजना अधिकारी भगवती लाल मालवीय, सेक्टर सुपरवाइजर कविता ओझा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेघा शर्मा, सहायिका मुस्कान रैकवार एवं वंदना दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, वार्ड पार्षद आशीष गहलोत, सीमा सक्सेना सीमा परिहार, एल्डरमैन तुषार सोनी, राजेश परिहार, सीमा शर्मा, मनोरमा शर्मा, शुभम राठौड़, अक्षय सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments