सीहोर। कुशवाहा समाज सीहोर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वीर पराक्रमी भगवान लव-कुश का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत भोपाल नाका स्थित श्री बजरंग मंदिर से भगवान लव-कुश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई।


चल समारोह में आकर्षक झांकियों के साथ डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। चल समारोह भोपाल नाका से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, मेन रोड होते हुए लव-कुश चौराहा (शुगर फैक्ट्री चौराहा) स्थित श्री सुंदर गार्डन पहुंचा, जहां समारोह का समापन हुआ।


चल समारोह में अध्यक्ष बलराम पटेल, पार्षद कमलेश कुशवाहा, पार्षद दिनेश कुशवाहा, पटेल लखनलाल कुशवाहा, पूर्व पार्षद पूनम कुशवाहा, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, सानंद कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, जीवनलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


समापन अवसर पर अखाड़े एवं ढोल दल के सदस्यों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। भगवान लव-कुश के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।