सीहोर। मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खिलाड़ियों को मंच देने के लिए आगामी 6 सितंबर से शहर के चर्च मैदान पर आवासीय स्कूल परिसर के मैदान पर राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की करीब 16 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया सहित अन्य ने समितियों का गठन किया है।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 6 सितंबर से आरंभ होने वाली इस प्रतियोगिता का शुभांरभ सीहोर-नर्मदापुरम और भोपाल-ग्वालियर के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 16 टीमों को शामिल किया गया है। करीब 300 खिलाड़ियों के ठहरने आदि की व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्था के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। वहीं चर्च मैदान पर शाम को बेबीलीग प्रतियोगिता का एक मैच खेला गया। इसमें जूनियर बाइज सीहोर ने अंबेडकर क्लब को 3-2 से हराया। इस मैच में सीहोर जूनियर बाइज की टीम की ओर से अराफात ने 3 गोल किए। वहीं अंबेडकर क्लब की ओर से अग्रिम ने 2 गोल किए।

0 Comments