सीहोर। ग्राम सोमलवाड़ा में पुष्कल एसोटेक लिमिटेड कंपनी, शिवनीमाला के तत्वावधान में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपायों और खेती में जैविक खाद के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को बताया कि अत्यधिक मात्रा में रासायनिक खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। इसके चलते किसानों को हर वर्ष अधिक उत्पादन लागत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जैविक खाद के माध्यम से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने तथा भूमि को अधिक उपजाऊ बनाने के तरीकों की जानकारी दी।
संगोष्ठी में कंपनी द्वारा निर्मित पुष्कल ऑर्गेनिक मैन्योर, पुष्कल जीआर, पुष्कल गोल्ड सहित अन्य जैविक खादों के उपयोग के बारे में बताया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता एवं उर्वरा शक्ति बनाए रखने में सहायता मिलती है तथा पीएच मान को भी संतुलित रखने में मदद मिलती है।
इसके अलावा किसानों को मक्का और धान की फसल में अंतिम स्प्रे के लिए कोजेन्ट पावर, एस पावर गोल्ड, गोल्ड जाइम, अखंडा आदि उत्पादों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कंपनी की ओर से किसानों को खेती में जैविक खाद के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारी ललित जायसवाल, शिवराम धाड़ और धीरज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान किसानों ने खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से चर्चा भी की।

0 Comments