सीहोर, 23 सितम्बर 2026 अंतर्राष्ट्रीय साइन लैंग्वेज दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सीहोर के तत्वावधान में राष्ट्रीय मानसिक पुनर्वास संस्थान (NIMHR), सीहोर में साइन लैंग्वेज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NIMHR, DEIC (स्वास्थ्य विभाग), DDRC, CWSN छात्रावास एवं वसुंधरा विशेष विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में साइन लैंग्वेज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह बधिर एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों तथा दिव्यांगजनों के अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइन लैंग्वेज के माध्यम से संवाद एवं अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. अनुश्री रघुवंशी, ENT विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय सीहोर, श्री राम कुमार नगर, NIMHR, श्री अनुज शिवहरे, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, श्री अर्जुन सिंह, अध्यक्ष वसुंधरा विशेष विद्यालय सीहोर, श्री कृपाल चौधरी, समग्र संयोजक एवं श्री सावन गांगले, सहायक ग्रेड-3, सामाजिक न्याय विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को कला एवं चित्रकारी की पुस्तकें तथा स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों को स्वल्पाहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों एवं उपस्थितजनों के उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ।
.jpg)
0 Comments