सीहोर। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्र छात्राओं ने बुधवार को
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य कक्ष से संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने और कॉलेज प्राचार्य रोहिताशय शर्मा के द्वारा कॉलेज के परीक्षा हॉल को एबीवीपी के कार्यक्रम के लिए भंडारा हाल बनाने सहित अंबेडकर लाइब्रेरी को परीक्षा हॉल बनाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के प्राचार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इशारे पर काम कर रहे हैं उनके द्वारा सीधी राजनीति की जा रही है बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी उन्होंने अपने कक्षा से निकलवा दी है यह संविधान निर्माता बाबा साहब का सीधा-सीधा अपमान है इस अपमान को एनएसयूआई कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिसोदिया ने कहा कि प्राचार्य स्वयं ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र नेता रहे हैं जिससे वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में निरंतर कॉलेज में माहौल बना रहे हैं।
छात्र नेता यश यादव ने कहा कि किसी एक व्यक्ति या संगठन विशेष को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कॉलेज के परीक्षा हॉल को निजी प्रोग्राम के लिए दिया जाना नियम के विरुद्ध है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बनी PG कॉलेज की सेंट्रल लाइब्रेरी को परीक्षा कक्ष में परिवर्तित किए जाने का हम कड़ा विरोध करते हैं। बाबा साहब के नाम से बनी लाइब्रेरी विद्यार्थियों के अध्ययन और ज्ञान का केंद्र है। उसे किसी अन्य उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करना छात्रों के हितों के साथ समझौता है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयू आई पूर्व जिला उपाध्यक्ष ग्यासी यादव, विष्णु मालवीय, रुद्र वर्मा, अभिषेक मालवीय, बहन नेन्सी, नितिन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

0 Comments