श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज में सशक्त युवा, सशक्त भारत की ओर बढ़ता कदम: विधिक जागरूकता के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान


सीहोर। जागृति योजना-2025 के अंतर्गत श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज, सीहोर के विधि विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जागृति योजना-2025 के अंतर्गत निर्धारित सशक्त युवा, सशक्त भारतÓ विषय को केंद्र में रखते हुए श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज, सीहोर, मध्य प्रदेश के विधि-विभाग में विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सशक्त युवा, सशक्त भारतÓ की अवधारणा को अपनी कला, विचारों एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता, विधिक अधिकारों, जिम्मेदार नागरिकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक से दिया विधिक एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दिन विधि विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक एवं विधिक विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा युवाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि विभाग, द्वितीय स्थान होम्योपैथी विभाग तथा तृतीय स्थान आयुर्वेद विभाग के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार एवं विधिक जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

पुरस्कार वितरण समारोह

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में सीहोर की वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीहोर साकेत जैन एवं फारूक अहमद सिद्दीकी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं विजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी सामाजिक एवं विधिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का स्वागत भाषण विधि विभाग की डीन डॉ. अमृता सोनी द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जागरूक, जिम्मेदार एवं सशक्त युवा ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रुचि चौहान द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शोभा व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में होम्योपैथी विभाग के डीन डॉ. उमेश पांडे सर की भी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक यशवर्धन तिवारी, पवन, अंजलि, धनकुंवर, पलक, अनिल मालवीय, हरिओम, अल्फेज, साहिल सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करते हुए उन्हें 'सशक्त युवा, सशक्त भारतÓ के निर्माण में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो सके।


Post a Comment

0 Comments