सीहोर l नागर धाकड़ युवा संगठन के तत्वावधान में आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर बलराम जी का जन्मोत्सव बुधवार को जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। नागर धाकड़ युवा संगठन के द्वारा भोपाल नाका स्थित पीजी कॉलेज से भव्य विशाल बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में भगवा ध्वज,लेकर बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। बाइक रैली में शामिल झांकियां भगवान धरणीधर की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शहर में अनेक स्थानो पर सामाजिक धार्मिक व्यापारिक राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं नागरिकों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया l वाहन रैली में हर गांव के वरिष्ठजन एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , और आयोजन को सफल बनाया धाकड़ समाज के इछावर, ग्राम मोगरा,बोरदी, कल्याणपुरा,सिराडी, बिशनखेड़ी, पीपलठोन, सेमली, सुकलिया हंसराज, पटारिया सीधा,जमनी, बिजोरी के वरिष्ठ जन एवं ग्राम वासियों का हिंदू उत्सव समिति सीहोर, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर व पार्षद गण भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने वरिष्ठजनों व युवाओ, एवं नागर धाकड़ युवा संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद नागर का साफा और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। बाइक रैली पीजी कॉलेज मैदान से इंग्लिशपुरा रोड, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, लिसा टॉकीज चौराहा से होकर मनकामेश्वर महादेव मंदिर से बाल विहार मैदान मैं पहुंची यहां पर सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l भगवान धरणीधर जी की आरती की गई आरती में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर जिला भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता एवं सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम सेन पार्षद लोकेंद्र वर्मा और समाज के वरिष्ठ समाज जन शामिल रहे । व सभी पधारे अतिथियों युवासाथी एवं समाज के वरिष्ठजनों का नागर धाकड़ युवा संगठन जिला सीहोर में आभार व्यक्त किया

0 Comments