सीहोर। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ का महा समागम पिपरिया के रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ एक दिन इस कार्यक्रम मेँ राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के बैनर तले सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम के सूत्रधार एवं आयोजक राकेश कटकवार डिग्गु भैया उपाध्यक्ष कलचुरी एकता महासंघ थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश राय प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना जायसवाल राष्ट्रीय संयोजक रही, विशिष्ट अतिथि के रूप मेँ टीएन जायसवाल प्रयागराज, मनोज शाह दिल्ली, नरेश जायसवाल अहमदाबाद अनिल जायसवाल अहमदाबाद, पंकज चौकसे, शैलेन्द्र महाजन नरेन्द्र धुबारे मुकेश राय राहुल जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल पूर्व विधायक मध्यप्रदेश श्रीमती मनीषा राय प्रदेश अध्यक्ष महिला, सुशील शिवहरे प्रदेश अध्यक्ष युवा, राजेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष रायसेन,रविशेखर जायसवाल,संतोष मालवीय यतेंद्र चौकसे,श्रीमती अन्नू आश्विन पेठे, श्रीमती श्रद्धा चौकसे, श्रीमती सोनिका कटकवार, श्रीमती रेखा जायसवाल, रामदास राय अध्यक्ष पिपरिया रहें,
भगवान सहस्त्र बाहू जी के चित्र पर पूजन अर्चन एवं आरती से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम मेँ देश के कई प्रांतो के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर समाज की बेहतरी की बात की मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना के ओज पूर्ण सम्बोधन मेँ उन्होंने आवहन किया की मध्यप्रदेश का हर जिला संगठन अपने जिले मेँ कमजोर परिस्थिति के कलचुरी समाज के एक विद्यार्थी के पठन पाठन की जबाबदारी ले एवं उन्होंने देश के कोने कोने मेँ रह रहें कलचुरी समाज जनों के बारे मेँ जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय मेँ पिपरिया के कलचुरी भवन मेँ राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के सहयोग से भगवान सहस्त्र बाहू जी की एक मूर्ति प्रदान की जाएगी जिसको भवन मेँ स्थापित किया जायेगा, कलचुरी समाज के विस्तृत इतिहास एवं सामाजिक स्थिति पर भी उन्होंने प्रकाश डाला, अध्यक्षता कर रहे राकेश राय ने भी अपने सारगर्भित उद्वोधन मेँ समाज की दशा एवं दिशा पर प्रकाश डाला अन्य वक्ताओ ने समाज मेँ फैली कुरुतियों और सामूहिक विबाह पर जोर दिया गया समाज की मजबूती उसके संगठन से पता चलती है आगामी 2027 मेँ देश की राजधानी दिल्ली मेँ कलचुरी समाज के एक विशाल समागम की रुपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई कार्यक्रम मेँ पिपरिया समाज के लगभग 30 वरिष्ठ (75 वर्ष से अधिक आयु के) महिला पुरुषो का मंच से सम्मान किया गया एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम मेँ भोजन उपरांत भगवान सहस्त्र बाहू जी पर आधारित जय महिषमति $िफल्म का प्रदर्शन भी हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन किशोर राय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदीप राय ने किया, स्वागत उद्वबोधन राकेश कटकवार डिग्गु भैया एवं आभार अमन कटकवार द्वारा किया गया।कार्यक्रम मेँ राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के सदस्यों और पदाधिकारियों एवं पिपरिया कलचुरी समाज जनों का सक्रिय सहयोग रहा, साथ ही प्रशांत जायसवाल के साथ उनकी पूरी टीम एवं पूरा आयोजन राकेश कटकवार डिग्गु भैया द्वारा किया गया.


0 Comments