सोलर बेस्ड ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम का शुभारंभ, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने सीपा संस्था की गतिविधियों की सराहना की


सीहोर। जिले की लीलाखेड़ी पंचायत के अंतर्गत आमामाय ग्राम में आज सीपा संस्था के माध्यम से सोलर बेस्ड ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम के इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीहोर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सर्जना यादव एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान सोलर बेस्ड ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ एवं अधिकारियों ने सीपा संस्था द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

सीपा टीम द्वारा ग्रामीण आजीविका एवं आधुनिक तकनीकों से संबंधित, मचान खेती, जल संरक्षण,शुद्ध पेयजल तथा पेयजल गुणवत्ता की जांच जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन एवं जानकारी साझा की गई। अधिकारियों द्वारा इन गतिविधियों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी एवं तकनीक आधारित पहल बताते हुए सराहना की गई।

जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने सीपा संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीकों के माध्यम से आमजन की सुविधाओं, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण, जल गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सीपा की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया।

सीपा संस्था के मुख्य अधिकारी आशीष जैन ने बताया कि जल संरक्षण और पेयजल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के साथ कार्य हो रहे है। कार्यक्रम में सीपा संस्था की ओर से सूरज वर्मा, चेतन ठाकुर एवं शिवानी पटेल सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित पेयजल सुविधा, जल गुणवत्ता परीक्षण एवं आजीविका के आधुनिक साधनों को बढ़ावा देना रहा।


Post a Comment

0 Comments