बच्चों को परोस रहे थे उबले चावल, कैसे मिटेगा कुपोषण आंगनबाड़ी की खुली विधायक राय के निरीक्षण में पोल विधायक न दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश


सीहोर। आंगनबाड़ियों में बच्चों को केवल उबले हुए चावल परोसे जा रहे हैं भला ऐसे हालातों में कुपोषण कैसे मिटेगा। शिकायत मिलने के बाद विधायक सुदेश राय ने बुधवार को ग्राम बिछिया पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विधायक सुदेश राय के द्वारा बारीकी से किए गए निरीक्षण में आंगनबाड़ी की पोल खुल गई। विधायक सुदेश राय ने बच्चों के आहार के साथ किया जा रहे खिलवाड़ और मनमानी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का चाबुक चलने के बावजूद धरातल पर आंगनबाड़ियों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्राम बिछिया में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में जारी अवस्थाओं और तय मेन्यू के मुताबिक बच्चों को भोजन नहीं देने और महिलाओं कोई योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध नहीं करने की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा विधायक सुदेश राय से की जा रही थी।


विधायक सुदेश राय जब अचानक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां का नज़ारा देखकर वे भी दंग रह गए। निरीक्षण के दौरान नौनिहालों को पोषाहार के नाम पर सिर्फ उबले हुए चावल परोसे जा रहे थे। जब विधायक सुदेश राय ने बच्चों से मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने की जानकारी ली, तो मासूमों ने साफ़ शब्दों में मना कर दिया कि उन्हें निर्धारित तालिका के अनुसार भोजन नहीं मिलता है मासूमों के स्वास्थ्य और उनके हक के भोजन के साथ खिलवाड़ देखकर विधायक श्री राय का पारा चढ़ गया और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और बच्चों के पोषण में घोर लापरवाही बरतने वालों को तत्काल प्रभाव से हटाने के कड़े निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद विधायक सुदेश राय एक्शन से हड़कंप मच गया है। 


विधायक सुदेश राय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पोषण आहार वितरण,, लाडली बहना योजना, मतदाता पंजीकरण, बीएलओ, फामलेरिसा, मलेरिया, मच्छरदानी वितरण, शौचालय सर्वे सहित अन्य सभी आंगनबाड़ी के माध्यम से संचालित जनहित के कार्य तत्परता के साथ किए जाएं शासन की योजनाओं का लाभ महिलाओं बच्चों और ग्रामीणों को दिया जाए और लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को दंडित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के आहार के मामले में किसी प्रकार भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments