दीक्षारंभ कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी


Sehore  राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अंतर्गत आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय, सीहोर में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के तृतीय दिवस बुधवार, 9 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए।


महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.पी. दत्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रैगिंग से संबंधित नियमों, रैगिंग न करने तथा इसके दुरुपयोग से बचने के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. आई.एस. नारूका, प्राध्यापक उद्यानिकी विभाग, डॉ. पी.ए. खंबालकर, सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. नीलेश रायपुरिया ने विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।


इसी क्रम में डॉ. एस.सी. गुप्ता, प्राध्यापक मृदा विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों एवं संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं छात्रावास से संबंधित नियम एवं कानून की जानकारी डॉ. जी.एस. गाठिये, डॉ. पी.ए. खंबालकर एवं डॉ. वर्षा धुर्वे द्वारा दी गई।


कार्यक्रम में डॉ. आराधना ठाकुर ने विद्यार्थियों को एनसीसी एवं कंप्यूटर की उपयोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। नीपा रजिस्ट्रेशन एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल संबंधी जानकारी डॉ. ए.एन. भानु, वैज्ञानिक पादप प्रजनन एवं डॉ. भरत लाल, कीट विभाग द्वारा प्रदान की गई।


इसके साथ ही सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारी अधिष्ठाता डॉ. एस.पी. दत्ता, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. लालू प्रसाद द्वारा विद्यार्थियों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से दीक्षारंभ कार्यक्रम को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया गया, जिससे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवं सुझावों को समझने का प्रयास किया गया।


विश्वविद्यालय पोर्टल से संबंधित आवश्यक जानकारी श्री आयुष टोरिया द्वारा विद्यार्थियों को दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के उपयंत्री इंजी. महेन्द्र जोशी सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डॉ. बी.आर. बरैया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments