ग्राम भाउखेड़ी मे जन विश्वास शिविर आयोजित शिविर में आए 16 आवेदन, 15 का किया तुरंत निराकरण


सीहोर, 22 अगस्त 2026      मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत इछावर जनपद के ग्राम पंचायत भाउखेडी में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम वासियों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को गांव की नालियो एवं आंतरिक मार्गो की समस्याओ से अवगत कराया,‍ जिस पर अधिकारियों ने त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में मुख्यमंत्री जन कल्याण के 05, पेंशन के 08, पीएम किसान सम्मान निधि का 01 और बीपीएल में नाम जोड़ने का 01 आवेदन आया। इन सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना का 01 आवेदन आया, जिसकी अनुशंसा कर आवेदन को जिला कार्यालय भेज दिया गया है। शिविर में इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, तहसीलदार श्री गजेंद्र लोधी, जनपद सीईओ सुश्री रूषाली पोरस सहित ग्राम के सरपंच और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments