सीहोर, 22 अगस्त 2026 सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन एवं आवास सहायता योजना से प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सभी अशासकीय कॉलेजों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का परीक्षण कर उनकी कमियों का निराकरण एवं प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करना था। शिविर में प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा ने लंबित हितग्राही योजनाओं कि निराकरण पर चर्चा की और मार्गदर्शन दिया।
शिविर में कॉलेजों से प्राप्त छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के प्रकरणों का परीक्षण किया गया। आवश्यक दस्तावेजों एवं लंबित कार्यवाहियों के संबंध में संबंधित प्रभारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में डॉ गणेश लाल जैन, डॉ. सुशीला पटेल, डॉ. ज्योति नेसाम्सोस्ट, डॉ. मौली थॉमस, डॉ. सचिन खत्री, डॉ. जितेंद्र आर्य, श्री विकास ठाकुर उपस्थित रहे।

0 Comments