सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियाँ लेकर एवं "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशामुक्त भारत–स्वस्थ भारत" तथा "युवा जागे, देश आगे" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान छात्राओं ने नागरिकों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ। आज के कार्यक्रम मे विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा जी एवं विद्यालय के शिक्षक और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे l आज के कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री अमित दुबे जी द्वारा किया गया l

0 Comments