सीहोर, 07 अगस्त, 2026 स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध संचालक श्री मयंक अग्रवाल ने सीहोर स्थित जिला औषधि भंडार ग्रह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधि भण्डार में साफ-सफाई, औषधियों के स्टॉक, उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव, स्वास्थ्य संस्थाओं से प्राप्त औषधियों की मांग एवं आपूर्ति व्यवस्था तथा मांगपत्रों के अनुरूप जारी किए गए क्रय आदेशों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक औषधियों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए मांग, भण्डारण एवं वितरण की व्यवस्था को नियमित रूप से मॉनिटर किया जा रहा है।
0 Comments