अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्रवाई 75 हजार रुपये से अधिक की अवैध मदिरा और महुआ लाहन जब्त

 


सीहोर, 06 अगस्त, 2026     कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग के दल द्वारा भैरूंदा के ग्राम बसंतपुर, मंजाखेडी एवं बागलीखेडा में दबिश दी गई और 25 लीटर हाथ भट्टी अवैध मदिरा एवं 750 महुआ लाहन जब्त कर 04 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 75,500 रूपये है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी एवं नगर सैनिकों द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments