आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को आयोजित जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि सीहोर विधायक माननीय सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष माननीय प्रिंस राठौर एवं जिला प्रशासन ने हरी झंडी दिखाकर टाउन हॉल सीहोर से प्रारंभ किया
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि ,जिला प्रशासन अधिकारी व कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं एनसीसी केडेट हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे
तिरंगा यात्रा कोतवाली चौराहा पान चौराहा एवं मुख्य शहर से होते हुए अटल चौराहे पर समाप्त हुई समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने सहभागियों के राष्ट्रीय प्रेम एवं उत्साह कि सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया
उत्कृष्ट विद्यालय से प्राचार्य
सुनीता जैन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय के नेतृत्व में संतोष सोनी जिला स्काउट सचिव, डॉ देवेंद्र साहू ,दिनेश मेवाड़ा एनसीसी एएनओ ,शोएब खान, कार्तिक राय, भूपेंद्र परमार पीटीआई, अभय ठाकुर एवं डॉली गुप्ता पीटीआई ने सहभागिता की
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना की 110 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की

0 Comments