सीहोर,14 अगस्त,2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के आयुक्त एवं मुख्य रजिस्ट्रार श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा सीहोर जिले के बुधनी जनपद पंचायत में जन्म-मृत्यु तथा विवाह पंजीयन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीयन में आ रही कठिनाइयों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने बुधनी नगर परिषद कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने पुरानी प्रक्रिया के तहत संधारित किये गये अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम पीलीकरार एवं नगरीय क्षेत्र के 2-2 हितग्राहियों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये। आयुक्त द्वारा दोनों निकायों में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पुराने रिकार्ड के डिजिटलाइजेशन के लिये होने वाले व्यय का प्राक्कलन तैयार कर संचालनालय भिजवायें। साथ ही वर्तमान रिकार्ड सुव्यवस्थित रखे जाने हेतु सुझाव भी दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला योजना अधिकारी एवं जिला रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) श्री संजय लक्केवार, जनपद सीईओ श्रीमती सुप्रिया दुफारे, नगर पालिका सीएमओ श्री प्रशान्त जैन उपस्थित रहे।
0 Comments