माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर जताया आभार


सीहोर। माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति के समस्त वरिष्ठजनों, गुरुजनों एवं सम्मानित सदस्यों द्वारा विश्वास जताते हुए सीहोर जिले की सबसे बड़ी माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर नवनियुक्त कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि माँ भवानी की सेवा करने और समिति के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों द्वारा जताए गए विश्वास को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, सदस्यों के सहयोग एवं माँ भवानी के आशीर्वाद से इस वर्ष भी नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक, अनुशासित एवं अविस्मरणीय बनाने के लिए पूरी टीम के साथ समर्पित भाव से प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि उनका संकल्प भव्य आयोजन, समर्पित सेवा, सांस्कृतिक गौरव एवं समाज के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए नवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।


उन्होंने माँ भवानी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि समिति के सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, सदस्यों का सहयोग और माँ भवानी का आशीर्वाद सदैव बना रहे, ताकि इस वर्ष का नवरात्रि महोत्सव सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायी बन सके।



Post a Comment

0 Comments