सीहोर, 19 अगस्त, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में संचालित रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत आज चलित रीडिंग वैन कोठरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची। इस दौरान पठन एवं कहानी वाचन गतिविधियों का आयोजन किया गया। डाइट से सहायक प्राध्यापक डॉ अनीता बडगुर्जर भालेराव ने कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को रोचक एवं प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं तथा उनसे संवाद कर पठन के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया।
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को कहानी सुनाने के दौरान केवल तथ्यात्मक प्रश्नों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें अपने विचार व्यक्त करने, कल्पना शक्ति विकसित करने और स्वयं की कहानियां गढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता, रचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास का विकास होगा। इस दौरान प्राचार्य एल्डमन तिर्की, मिशन अंकुर के श्री एस स्वंर्णकार उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments