सीहोर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीहोर जिला नगर इकाई द्वारा राजोरिया मोहल्ला, गंज में मातृशक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं को खरीदारी के दौरान उपभोक्ता अधिकारों और बाजार में होने वाली ठगी से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।
बैठक में मिलावटी सामान की पहचान, निर्धारित MRP से अधिक कीमत वसूलने, नाप-तौल में होने वाली गड़बड़ी सहित अन्य उपभोक्ता मामलों पर चर्चा की गई। महिलाओं को सामान खरीदते समय पैकेट पर अंकित MRP, वजन, गुणवत्ता और अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके साथ ही बाजार में होने वाली विभिन्न प्रकार की ठगी से बचने तथा अपने ग्राहक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। बैठक में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में मध्य भारत प्रांत सह सचिव भोपाल श्रीमती वंदना सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शरद कसरेकर, जिला महिला आयाम प्रमुख श्रीमती उमा पालीवाल, जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद दालोरदिया (एडवोकेट), जिला उपाध्यक्ष मनीष राठौर, जिला सदस्य राहुल मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

0 Comments