10 अगस्त को निकलेगी बाबा चांदमलेश्वर की भव्य शाही सवारी, नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा


सीहोर। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाबा चांदमलेश्वर की भव्य शाही सवारी का आयोजन आगामी 10 अगस्त, सोमवार सांय 4 बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा चांदमलेश्वर पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपनी प्रजा को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

शाही सवारी मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी, जहां बाबा चांदमलेश्वर पालकी में विराजमान होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मनकामेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। शाही सवारी को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर अमृतसर से गतका अखाड़ा सरदार टीम, नागा साधु जूना अखाड़ा उज्जैन एवं नरसिंहगढ़, उज्जैन, शुजालपुर के प्रसिद्ध बैंड उज्जैन से डमरू टीम, आकर्षक झांकी, बैंडबाजे, घोड़े, ढोल ताशे, डीजे आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगें।

आयोजन में विशेष रूप से ऋषिकेश से हर्ष रिछारिया साध्वी जी, भोपाल से भानु पाटिल अपनी समस्त टीम के साथ, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, समाजसेवी अखिलेश राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती तथा माधव आश्रम के प्रसिद्ध कथावाचक गुरुदेव पंडित मोहित राम जी के पधारने की जानकारी दी गई है।

आयोजकों ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि बाबा चांदमलेश्वर की भव्य शाही सवारी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।


Post a Comment

0 Comments