जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 


सीहोर, 22 अगस्त 2026   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उल्लास एक अभिनव प्रयोग एवं पंच-ज' योजना अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल सहित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह गुर्जर, श्री दीपेन्द्र मालू, अधिवक्ता संघ के सचिव श्री तरूण सिंह सिसोदिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, शीपा संस्था के प्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments