संभागीय स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में सीहोर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


सीहोर। संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में सीहोर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक एवं पुरस्कार प्राप्त किए।

सीहोर में आयोजित बेसबॉल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में सीहोर विजेता एवं भोपाल उपविजेता रहा।

हैंडबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग में सीहोर ने उपविजेता के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में भी सीहोर ने विजेता के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में भी सीहोर जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विजेता खिताब प्राप्त किया।

 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी सीहोर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग में 17 वर्ष बालिका वर्ग में 8 कैटगरी में 5 में विजेता एवं भोपाल ने 3 में सफलता हासिल की । 17 वर्ष बालक वर्ग में 8 कैटगरी में 7 में सीहोर विजेता एवं 1 में भोपाल विजेता रहा।

19 वर्ष बालिका वर्ग में 8 कैटगरी में खिलाड़ियों ने सीहोर 5 में विजेता,2 में विदिशा एवं 1 में भोपाल विजेता रहा।वहीं 19 वर्ष बालक वर्ग में 8 कैटगरी में से 6 में विजेता, 1 में भोपाल एवं 1 में विदिशा विजेता रहा।

कुश्ती में बालक वर्ग में 20 वजन कैटगरी में 17 गोल्ड और 5 सिल्वर प्राप्त किए। बालिका वर्ग में 10 वज़न कैटगरी में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर जीत कर सीहोर का परचम लहराया।

शालेय खेल प्रतियोगिताओ में खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा के निर्देशन ,आवासीय विद्यालय प्राचार्य आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला कीड़ा अधिकारी अत्ताउल्लाह खान के संचालन में प्राप्त की है। शिक्षा विभाग के अंकुर शर्मा,सतीश त्यागी ,शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप नागिया, महेंद्र बाथम, लोकेश परमार,संजय सक्सेना, मंजू प्रजापति , अंकित चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

              


Post a Comment

0 Comments