अति बर्षा के कारण किसानों का हुआ नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने हेतु बसपा ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव बोद्ध के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि अति वृष्टि के कारण सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर, बनखेड़ा, चरनाल, मानपुरा, हीरापुर सहित अन्य ग्रामीण किसानों के मकानों में पानी घुस गया इससे ग्रामीणों के घरों में रखा गेहूं कपड़े सहित जरूरत का सामान गीला होकर खऱाब हो गया। जिससे प्रभावित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कि स्थिति का जायजा लेने के लिए दिंनाक 13 अगस्त 2026 को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी एडवोकेट कमलेश कुमार, संजीव बौद्ध जिला अध्यक्ष बसपा सीहोर एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी के द्वारा जो सर्वे किया वह सही ढंग से नहीं किया गया। पटवारी द्वारा पंचायत भवन में बैठकर सर्वे किया गया और परेशान ग्रामीणजनों से अपने दस्तावेज पंचायत भवन में ही लाकर दिये जाने का कहा जाता है। मांग की गई है कि पटवारी पुन: जमीनी स्तर पर सर्वे कराया जावे एवं ग्रामीणो की समस्याओ का शीघ्र निराकरण कराया जावे। इस अवसर पर कमलेश अहिरवार, अलकेश सूर्यवंशी, संदीप अहिरवार, धर्मेन्द्र कचनेरिया, जगदीश पैठारी, थानसिंह अहिरवार, वीरू जाटव, शिवराम मालवीय आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments