सीहोर - स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में झंडा वंदन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में चयनित बालिकाओं ने राजस्थानी समूह नृत्य "घूमर रंगीलो राजस्थान" प्रस्तुत किया। 6 से 16 वर्ष की बालिकाओं ने अपनी तालबद्ध नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और समूह नृत्य श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
सम्मान समारोह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के करकमलों द्वारा संस्था की डायरेक्टर डॉ. रूपाली सोनी एवं श्री नवीन सोनी सहित सभी बच्चों को द्वितीय पुरस्कार की शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरु, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
उपलब्धि
संस्था ने लगातार पिछले 7 वर्षों से शासन स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त कर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। शासन द्वारा बच्चों को पेड़े-मिठाई भी वितरित की गई।
संस्था की इस प्रस्तुति की उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बधाई प्रेषक
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदया, आवासीय खेलकूद संस्था के प्राचार्य श्री आलोक शर्मा, श्रीमती अरुणा राय, श्री माधव यादव, डॉ. प्रदीप चौहान, श्री प्रदीप नागिया, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष श्री योगेश राठी, श्री पंकज झंवर, समाज महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता राठी, श्रीमती सत्यभामा मंत्री, श्रीमती रजनी बाहेती, श्रीमती प्रतिभा झंवर, श्रीमती शोभा चांडक, श्रीमती कांता गट्टानी, श्रीमती कांता भट्टर, श्रीमती सुधा झंवर, डॉ. सुरेश झंवर, श्री कमल झंवर, श्री मनोज झंवर, श्री मांगीलाल ठाकुर, श्री विक्रम मिश्रा, श्री योगेश उपाध्याय सहित सभी पत्रकार, मीडिया साथी एवं नगरजनों ने संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डॉ. रूपाली सोनी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि "संस्था का उद्देश्य बच्चों को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सीहोर की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है तथा 'हमारी संस्कृति, हमारी विरासत' के जयघोष के साथ सीहोर का नाम रोशन करना है।"

0 Comments