सीहोर। गुरुवार को जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के चर्च मैदान पर दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच पुष्प हाई स्कूल ने लुर्द माता को 1-0 से और दूसरे मैच में इछावर ने सेंट मेरी स्कूल को 1-0 से हराया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में चर्च मैदान पर जारी जिला स्तरीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, इसमें पहले मैच में पुष्प हाई स्कूल ने लुर्द माता स्कूल बी को 1-0 से हराया। इसमें पुष्प स्कूल की ओर से आदित्य ने 1 गोल किया। इसके अलावा दूसरा मुकाबला सेंट मेरी स्कूल और इछावर के मध्य खेला गया। इसमें इछावर ने शानदार जीत दर्ज की। इछावर की ओर से धीरज ने एक मात्र गोल किया।

0 Comments