सीहोर, 13 अगस्त, 2026 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को इछावर तहसील के ग्राम ब्रिजिशनगर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी। संभव होने पर संबंधित प्रकरणों का तुरंत निराकरण भी कराया जाएगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा तथा मैदानी स्तर पर विकास एवं सेवा प्रदायगी से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा शासन-प्रशासन में जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है।
0 Comments